गाजियाबाद (दीपक मिश्रा) : कमिश्नरेट गाजियाबाद के कोतवाली नगर जोन की सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय के नेतृत्व में थाना विजयनगर क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला चौपाल के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस की ओर से महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि उनकी सुरक्षा और समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। गाजियाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं से जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने की अपील की।
विजयनगर में महिला चौपाल, महिलाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक


