सीएम योगी पदयात्रा : विधायक अजीतपाल त्यागी का बड़ा ऐलान, मुरादनगर से रहेंगे 10 हजार से अधिक लोग

गाजियाबाद (अबशार उलहक) : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री की आगामी 5 नवंबर को गाजियाबाद में होने वाली ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक अजीतपाल त्यागी ने मंगलवार को अग्रसेन मार्केट स्थित एक फार्म हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अजीतपाल त्यागी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पदयात्रा में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पदयात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है और इसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

‎मुरादनगर से 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा

‎विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार से अधिक लोग मुख्यमंत्री की पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने और अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में पहुंचने की अपील की।

‎5 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में होगी पदयात्रा

‎प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू दिल्ली-6 से रिवर हाइट तक पदयात्रा करेंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और इसे सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

‎उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पदयात्रा में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मुरादनगर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग इसमें पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया गया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।