गाजियाबाद (अबशार उलहक) : जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद के आदेशानुसार 9 मई 2026 को श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में वृक्षारोपण विषय पर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई, जिसके बाद एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार के कुशल निर्देशन में रैली आगे बढ़ी। इस दौरान विद्यालय परिसर में उचित स्थानों पर गड्ढे खोदकर वृक्षारोपण की तैयारी भी पूरी की गई।

विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली श्री हंस इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर रावली रोड और मैन बाजार होते हुए गंग नहर पर जाकर संपन्न हुई। पूरी प्रभात फेरी के दौरान छात्रों ने ‘वृक्ष लगाओ-देश बचाओ’, ‘धरती करे यही पुकार-हरा भरा कर दो संसार’ और ‘जीवन को बचाना है-हर दिन वृक्ष लगाना है’ जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रधानाचार्य विनोद कुमार और डॉक्टर अमित कुमार के साथ-साथ रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, संजीव कुमार, रीना, सुनील कुमार शर्मा और सुनील चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


