नोएडा—नौ दिनों के व्रत, पूजा और उपवास के समापन अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने पहली बार माँ की चौकी के साथ कंजक सम्मान समारोह का आयोजन किया

नोएडा—नौ दिनों के व्रत, पूजा और उपवास के समापन अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने पहली बार माँ की चौकी के साथ कंजक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा भेंटस्वरूप वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया; फाउंडेशन ने इस पहल को समाज में समानता और समावेश की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति समान सम्मान का अधिकारी है, और इस अवसर पर डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुष्मिता भाटी, डॉ. भावना आनंद, कृष्णा यादव, इलिका रावत, अभिनव प्रताप सिंह और सुरभी जैन सहित सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इसे भेदभाव-रहित समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।