नोएडा। सेक्टर-16 स्थित अखंडानंद नगर की मंजीरा बस्ती में सर्व मनोकामना पूर्ण शिव दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अखंडानंद नगर प्रखंड अध्यक्ष अमर सिंह परिहार के सौजन्य से किया गया, जिसमें मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने बस्तीवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में करीब 60 लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स और सामान्य स्वास्थ्य की जांच मैक्स अस्पताल के डॉ. गौरव कुमार एवं उनकी टीम ने की। जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए।
शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर लगाने की मांग रखी। इस पर चिकित्सकों ने जल्द ही नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान महानगर पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री मुनिंदर, महानगर मंत्री दिनेश महावर, महानगर सह धर्माचार्य एम.के. श्रीवास्तव, महानगर सह मंत्री राजीव शर्मा, महानगर संयोजक विनोद चौहान, महानगर सह संयोजक विनोद बॉक्सर, अखंडानंद नगर प्रखंड अध्यक्ष अमर सिंह परिहार, उपाध्यक्ष रमाकांत दुबे, मंत्री अंकित तिवारी, मातृशक्ति संयोजिका लगानी देवी, धर्माचार्य प्रमुख छोटे लाल शर्मा, अमित कुमार पांडे, अजय सोनी, भानु प्रताप, सूर्यप्रताप सिंह, संजय कुमार, अर्जुन प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


