नई दिल्ली (दीपक मिश्रा) : दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग मुख्यालय में मंगलवार को एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग के 100 से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने अपनी सेहत की मुफ्त जांच कराई।
यह शिविर शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल और क्लाउड डेंटल ने सामाजिक संस्था ‘शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट’ के सहयोग से मिलकर आयोजित किया था।लगभग 3 घंटे तक चले इस गहन स्वास्थ्य शिविर में मैक्स अस्पताल और क्लाउड डेंटल के 20 अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने कर्मचारियों की आंखों, दांतों, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हड्डियों जैसी कई जरूरी जांचें कीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने सभी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य और खान-पान से जुड़ी जरूरी डॉक्टरी सलाह भी दी।
शिविर की आयोजक ईशा त्रिपाठी सूरी ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की चिंता करना है, जो हर समय समाज कल्याण के कार्यों में व्यस्त रहते हैं। गौरततलब है कि ईशा त्रिपाठी सूरी उत्तर प्रदेश सरकार की कई जेल कल्याण समितियों में सदस्य भी हैं और उनकी संस्था लगातार सरकारी कार्यालयों एवं विभिन्न राज्यों की जेलों में जाकर कैदियों के हितों और स्वास्थ्य के लिए समर्पित होकर कार्य करती है।
शिविर के सफल समापन पर समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक संजय अम्बावश्ट और ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे ‘शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट’ का एक बेहद सराहनीय और स्वागत योग्य कदम बढ़ाते हुए आयोजकों का हृदय से किया धन्यवाद


