29वां मित्र मंडल कावड़ सेवा शिविर शुरू: मुरादनगर में 24 घंटे मिलेगी कांवड़ियों को सुविधाएं

मुरादनगर (अबशार उलहक) : मित्र मंडल कावड़ सेवा समिति मुरादनगर के तत्वावधान में 29वें विशाल कावड़ सेवा शिविर का भव्य आगाज़ पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। पंडित गोपाल शास्त्री द्वारा कराए गए वैदिक पूजन में भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी महाराज का विधि-विधान से अभिषेक कर आशीर्वाद लिया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सुविधा के लिए इस शिविर में दिन-रात सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

‎कांवड़ियों के विश्राम, स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखते हुए मित्र मंडल कावड़ सेवा शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, दवाई-पट्टी, भोजन, चाय, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल, स्नान और शौचालय की 24 घंटे उत्तम व्यवस्था की गई है।

‎उद्घाटन के इस पावन अवसर पर उप जिलाधिकारी कोमल पवार, भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री पंकज गर्ग सहित विष्णु कुमार कैलाशी बिन्नू भैया, गोपाल गुप्ता बुरा वाले, अरविंद भारती, देवेंद्र गर्ग, कुलदीप गर्ग, विनोद जिंदल, प्रमोद गोयल, हरिओम गुप्ता, विकास यादव, मोहित गर्ग, यश मित्तल, गोपाल सिंघल और राहुल मित्तल जैसे प्रमुख गणमान्य व्यक्ति व शिवभक्त सेवादारी के रूप में उपस्थित रहे।