गाजियाबाद (दीपक मिश्रा) : कांवड़ यात्रा-2026 को हर साल की भांति सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 अगस्त 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली नगर) उपासना पाण्डेय एवं सहायक पुलिस आयुक्त (नन्दग्राम) जियाउद्दीन अहमद ने ‘डिजिटल वॉलांटियर फोर्स’ (DVF) की टीम से खास मुलाकात कर, उनके इस कार्य को लेकर प्रशंसा भी की साथ ही बैठक के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान डिजिटल वॉलांटियर्स द्वारा दी जा रही सेवाओं, तत्परता और सक्रिय सहभागिता की मुक्तकंठ से सराहना की।

अधिकारियों ने टीम के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करना, सोशल मीडिया के माध्यम से सही जानकारी व जनजागरूकता फैलाना तथा किसी भी प्रकार की अफवाह को रोकने में सहयोग देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वॉलांटियर्स को पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय (Coordination) बनाए रखते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।
डिजिटल वॉलांटियर्स के इस प्रयास से न केवल यात्रा सुगम बन रही है, बल्कि यह भी साबित होता है कि आधुनिक तकनीक और जन-सहयोग के माध्यम से समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।


