श्री हंस इण्टर कॉलिज मुरादनगर में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’

मुरादनगर (अबशार उलहक) : श्री हंस इण्टर कॉलिज, मुरादनगर के प्रांगण में सायं 7 बजे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर राष्ट्र सेवा और सकारात्मकता का संदेश देते हुए “आशीर्वाद का दिया” प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार और छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिससे संध्या के समय पूरा विद्यालय प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

‎इस अभियान के माध्यम से समाज में सेवा भाव, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य विनोद कुमार के साथ-साथ एनसीसी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार, हेमलता शर्मा, रिकेश वर्मा, शेष प्रताप सिंह, बाबूजी दिनेश कुमार, राजेश और राजबीर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को ऐसे सेवाकार्यों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।