मुरादनगर (हैदर खान) : कांवड़ यात्रा के दौरान मुरादनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मुरादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य ने तत्परता दिखाते हुए घायल कांवड़िए को खुद एंबुलेंस तक पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पलवल निवासी कृष्णा कौशिक कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए घायल कांवड़िए को उठाकर और बारिश से बचाते हुए खुद अपने हाथों से छतरी लगाकर एंबुलेंस तक ले गए। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। जिसमें उपचार के बाद कांवड़िए ने पुलिस को धन्यवाद बोलकर अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी।

थाना प्रभारी के इस सेवाभाव और त्वरित कार्रवाई का वीडियो-फोटो सामने आने के बाद लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं। फिलहाल घायल कांवड़िए का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


