मुरादनगर: ‘द बेस्ट इंस्टीट्यूट’ की नेहा और हिमांशी ने पूरा किया डांस डिप्लोमा, कोर्स खत्म होते ही मिला प्लेसमेंट

मुरादनगर के प्रतिष्ठित ‘द बेस्ट इंस्टीट्यूट’ की दो होनहार छात्राओं, नेहा और हिमांशी ने डांस ग्रेड-5 (वेस्टर्न डांस) का डिप्लोमा सफलतापूर्वक पूर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सबसे खास बात यह रही कि कोर्स पूर्ण होते ही दोनों छात्राओं को बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में प्लेसमेंट भी मिल गया है। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के तुरंत बाद हिमांशी को गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित ‘न्यू रेनबो स्कूल’ में बतौर डांस टीचर नियुक्त किया गया है। वहीं, नेहा का चयन मुरादनगर के ‘मुरादनगर पब्लिक स्कूल’ में डांस टीचर के पद पर हुआ है।

‎नई दिल्ली के दीक्षांत समारोह 2026 में मिला राष्ट्रीय सम्मान

‎दुनिया के सबसे बड़े कल्चरल एग्जामिनेशन ऑर्गेनाइजेशन में से एक, सुरों भारती संगीत कला केंद्र द्वारा नेशनल साइंस सेंटर (नई दिल्ली) में दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान हिमांशी और नेहा को वेस्टर्न डांस डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र देकर उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इसी मंच पर संस्थान के प्रबंधक और नृत्य गुरु जावेद अमन को भी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में उनके योगदान के लिए ‘स्पेशल अवार्ड’ से नवाज़ा गया। इस मौके पर गुरु जावेद अमन ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और कहा कि निरंतर अभ्यास, समर्पण और अनुशासन के बल पर ही उन्होंने डांस के क्षेत्र में ये नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

संस्थान में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह

‎दिल्ली में मिली इस बड़ी सफलता के बाद ‘द बेस्ट इंस्टीट्यूट’ मुरादनगर में भी एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेविका दमयंती सिंह ने अभिभावकों की उपस्थिति में नेहा, हिमांशी और गुरु जावेद अमन को सम्मानित किया। दमयंती सिंह ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की जमकर सराहना की। उन्होंने इस सफलता का पूरा श्रेय गुरु जावेद अमन को देते हुए कहा कि मुरादनगर क्षेत्र में ऐसा संस्थान होना नगरवासियों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उनके शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

‎प्रतिभाओं को निखारने का मंच है ‘द बेस्ट इंस्टीट्यूट’

‎मुरादनगर का ‘द बेस्ट इंस्टीट्यूट’ विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक सही दिशा देने का कार्य निरंतर कर रहा है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए यहां समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी डांस और संगीत के क्षेत्र में न सिर्फ अपनी कला को निखार सके, बल्कि इसमें अपना एक सफल करियर भी बना सके।