गाजियाबाद डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

गाजियाबाद (दीपक मिश्रा) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में  जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी  रविंद्र कुमार मॉंदड़ द्वारा जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित ई.वी.एम. वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लेते हुए। आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

‎निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा, साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन किया जाए। वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर समय दुरुस्त रखी जाएं।

‎निरीक्षण के दौरान एडीएम एफ,आर, एडीएम एल,ए एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।