कानपुर नगर (दीपक मिश्रा) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा एवं पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के दृष्टिगत घंटाघर चौराहा, टाटमील चौराहा व जरीब चौकी चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यातायात के *दबाव, वाहन आवागमन, जाम की स्थिति, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं सिग्नल व्यवस्था* का गहन मूल्यांकन किया गया। संबंधित यातायात निरीक्षक एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि चौराहों पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए, अनावश्यक रुकावट एवं जाम की स्थिति न उत्पन्न होने दी जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए।
▪️साथ ही प्रमुख मार्गों पर बैरियर,डायवर्जन की व्यवस्था, ई-चालान प्रणाली के प्रभावी उपयोग, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा *ओवरलोडिंग ओवरस्पीडिंग* पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
कानपुर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ विपिन टाडा ने घंटाघर,टाटमील चौकी चौराहों पर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा


