मुरादनगर जैन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में जन्माष्टमी की धूम: हांडी केक बना आकर्षण का केंद्र

मुरादनगर (हैदर खान): श्री कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर चारों ओर उल्लास और उत्साह का माहौल है। जगह-जगह तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच, दिल्ली-मेरठ रोड स्थित प्रसिद्ध जैन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर माखन चोर के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए विशेष तैयारियां देखने को मिल रही हैं। इस बार यहां का हांडी केक शहरभर में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

‎भगवान श्री कृष्ण के प्रिय माखन की हांडी के स्वरूप में तैयार किया गया यह केक देखने में बेहद अनोखा और आकर्षक है। हर साल की तरह इस बार भी जैन स्वीट्स का जन्माष्टमी स्पेशल हांडी केक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इसे खरीदने और देखने के लिए ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। 

‎उत्सव प्रेमियों और मिष्ठान प्रेमियों के बीच इस केक की मांग तेजी से बढ़ रही है। रेस्टोरेंट संचालक स्वदेश कुमार जैन का कहना है कि जन्माष्टमी के अवसर पर लोग भगवान को भोग लगाने के लिए कुछ खास और नया पसंद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस विशेष हांडी केक को तैयार किया गया है, जो स्वाद के साथ-साथ कला का भी बेहतरीन नमूना है।

‎अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने उत्सव को और खास बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली-मेरठ रोड स्थित जैन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का यह हांडी केक आपके पर्व में चार चांद लगा सकता है। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर यदि आप भी इस स्पेशल केक का आनंद लेना चाहते हैं, तो जैन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर समय से पहुंचें, क्योंकि इसकी मांग काफी अधिक है।