कांवड़ यात्रा-2026 सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर ACP उपासना पाण्डेय ने 144 बीट प्रभारियों के साथ ‎की बैठक

गाजियाबाद (दीपक मिश्रा) : आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शुक्रवार को उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर एवं कांवड़ नोडल अधिकारी ने पुलिस कार्यालय सभागार में समस्त 144 कांवड़ बीट प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी के दौरान एसीपी उपासना पाण्डेय ने कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुगम यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

त्वरित कार्रवाई: सभी बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहेंगे और किसी भी घटना या सूचना पर तुरंत एक्शन लेंगे।

यातायात व सुविधा: श्रद्धालुओं की सुविधा और रूट डायवर्जन/ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सौहार्दपूर्ण व्यवहार: पुलिसकर्मियों को जनसामान्य और कांवड़ियों के साथ विनम्र और सहयोगी व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई।

‎नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीट प्रभारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।