ट्रांस हिंडन (दीपक मिश्रा) थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना द्वारा मिली जानकारी में बताया गया है कि, पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि थाना साहिबाबाद मुकदमें में वांछित अपराधी व एक अन्य व्यक्ति स्पलेंडर मोटर साइकिल से थाना लिंकरोड से थाना साहिबाबाद की तरफ आने वाला है । सूचना पर थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास अंडर पास के जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की रोज की तरह चेकिंग की जा रही थी। उसी समय में एक स्पलेन्डर मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये । जिसे मौजूद पुलिस टीम द्वारा रोककर चेकिंग कराने हेतु इशारा किया गया लेकिन मोटर साइकिल चालक के द्वारा मोटर साइकिल को ना रोकते हुए मोटर साइकिल की स्पीड़ तेजकर भागने लगा । जिसके समय में पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल का पीछा किया गया । आगे जाकर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई तथा बदमाश ने भागते हुए अपने आप को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ व जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा अन्य व्यक्ति अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भाग गया। तत्काल ही उपस्थित पुलिस टीम के द्वारा साहस का परिचय देते हुए बदमाश को हिरासत में ले लिया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम पवन उर्फ मोनू पुत्र लोकमन निवासी हर्ष विहार थाना हर्ष विहार दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष बताया । जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, हिण्डन पुल से स्नैचिंग किया हुआ एक मोबाइल फोन व लिंकरोड से चोरी की हुई मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया ।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्त गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र में लूट,स्नैचिंग व चोरी की घटना कारित करता है । दिनांक 30 मार्च को थाना क्षेत्र साहिबाबाद में हुई मोबाइल चोरी की घटना कारित की गई थी तथा अभियुक्त के कब्जे से बरामद चोरी की मोटर साइकिल जो कि दिनांक 17अप्रैल को थाना लिंकरोड़ से चोरी होना पाया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से अन्य जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
पवन उर्फ मोनू पुत्र लोकमन निवासी हर्ष विहार थाना हर्ष विहार दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त पवन उर्फ मोनू पुत्र लोकमन उपरोक्त के विरुद्ध गाजियाबाद एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग आदि से सम्बन्धित लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।


