मुरादनगर। नगर की अग्रसेन मार्केट स्थित एक फार्म हाउस में भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल के पूज्य पिता स्वर्गीय सुरेश कुमार गोयल की तेहरवीं के अवसर पर एक शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोक की लहर और गणमान्य जनों की उपस्थिति
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुरेश कुमार गोयल के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सभा में मौजूद सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

19 अप्रैल को हुआ था आकस्मिक निधन
विदित हो कि सुरेश कुमार गोयल का बीती 19 अप्रैल को अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


