गाजियाबाद (दीपक मिश्रा) : आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सुगम और सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए मेरठ तिराहा पर एक विशेष जनसहयोग पहल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात वरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मौसम और सुरक्षा के अनुकूल आवश्यक सामग्रियां वितरित की गईं।

मानसून और रात्रिकालीन ड्यूटी की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकारियों ने जनसहयोग के माध्यम से पुलिसकर्मियों को वर्षा से बचाव के लिए गुणवत्तापूर्ण रेनकोट एवं छाते, रात्रिकालीन सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण हेतु: दृश्यता बढ़ाने वाली ‘बैटन लाइट पेयजल की उपलब्धता हेतु: पेयजल कैम्पर उपलब्ध कराए।

सामग्री वितरण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें निर्देश दिया कि वे आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मनोयोग, सतर्कता एवं सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। अधिकारियों ने इस बात पर विशेष ज़ोर दिया कि कांवड़ियों एवं आम नागरिकों के सुरक्षित व सुगम आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए।


