नोएडा। सेक्टर-50 स्थित असोटेक विंडसर कोर्ट सोसाइटी में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एओए अंतरिम व सोसाइटी फैसिलिटी टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से निवासियों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पीएफटी, ईसीजी सहित कई जरूरी जांच कीं। इसके अलावा जनरल फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक और सर्जरी से जुड़े परामर्श भी दिए गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान सोसाइटी के बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर जांच कराई और चिकित्सकीय सलाह ली। निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को समय-समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
- कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी प्रबंधन ने मेदांता हॉस्पिटल की टीम का आभार जताया, जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


