गाजियाबाद। जल शक्ति मंत्रालय के नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला स्तरीय बैठक जिला संयोजक राहुल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रांत संयोजक चंद्रप्रकाश चौहान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसमें नदियों की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता को बनाए रखने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती के लिए जिला और विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। नितिन गोयल को जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि सोनिया त्यागी को मुरादनगर विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही मोदी नगर, साहिबाबाद और गाजियाबाद शहर के विधानसभा संयोजकों व जिला सह-संयोजकों के नामों की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला संयोजक का स्वागत किया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजक रवि कटारिया, आशीष शर्मा, प्रांत मीडिया संयोजक संदीप त्यागी रसम, जिला मीडिया संयोजक कुलदीप त्यागी सहित कई गंगा प्रहरी और गंगा मित्र मौजूद रहे।


