जलालाबाद गोकशी कांड का आखिरी मोहरा भी पुलिस की गिरफ्त में; दिल्ली में बेचता था मांस

गाजियाबाद (अबशार उलहक) : मुरादनगर थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे पन्द्रह हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रिजवान को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह मामला अक्टूबर 2025 में जलालाबाद के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद प्रकाश में आया था, जिसके संबंध में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

​पुलिस द्वारा गठित टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व में ही हनीफ, हबीब, इकरार और अब्दुल जैसे अभियुक्तों को मुठभेड़ व अन्य माध्यमों से जेल भेज दिया था, लेकिन रिजवान लगातार फरार चल रहा था जिसके कारण उस पर इनाम घोषित किया गया था। दिनांक 03 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेरठ निवासी 62 वर्षीय अभियुक्त रिजवान को मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था और मांस को दिल्ली ले जाकर बेच दिया था। वर्तमान में पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।